Home देश/विदेश Live Updates : सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू में अभी लग सकता है थोड़ा समय, दोपहर तक काम पूरा होने की उम्मीद।

Live Updates : सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू में अभी लग सकता है थोड़ा समय, दोपहर तक काम पूरा होने की उम्मीद।

by Dainik Janvarta
0 comment

अभी लग सकता है थोड़ा और समय, रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधक लोहे के सरिए/रॉड को काटकर ड्रिलिंग शुरू।
————————
दैनिक जनवार्ता
देहरादून। सिलक्यारा की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में अभी थोड़ा और वक़्त लग सकता है। कल रात 11:00 से 12:00 बजे के बीच ड्रिलिंग करते समय अमेरिकन ऑगर मशीन के रास्ते में लोहे के रॉड/सरिए आ गए थे, जिनके कारण ड्रिलिंग कार्य रोकना पड़ा। गैस कटर की मदद से इन लोहे के छड़ों को काटने में रेस्क्यू टीम को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
अनुमान लगाया जा रहा था कि वीरवार सुबह 8:00 बजे तक सभी मजदूरों को निकालने का काम शुरू हो जाएगा। लेकिन सूचना मिली है कि मजदूरों तक पहुंचने के लिए अभी 12 मीटर की ड्रिलिंग की जानी बाकी है। इसमें दोपहर तक का समय लग सकता है। मजदूरों के परिजनों समेत मौके पर मौजूद सभी लोगों को मजदूरों के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सुरंग के बाहर मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अस्थायी अस्पताल स्थापित किया गया है और 25 एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर भी मौके पर भेजा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर मजदूरों को एयरलिफ्ट किया जा सके।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शाम को ही उत्तरकाशी पहुंच गए थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.