तीसरे दिन चलाये गए तलाशी अभियान में भी नहीं मिली सफलता। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
————————-
दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के यमुना घाट पर सोमवार सुबह नहाते समय प्रवासी युवक के डूबने के मामले में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। दो दिन स्थानीय गोताखोरों ने युवक के शव को तलाशने की कोशिश की, जब कोशिश सफल नहीं हुई तो पांवटा साहिब प्रशासन और पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड से एसडीआरएफ की टीम को तलाशी अभियान के लिए बुलाया। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम दिनभर तलाशी अभियान में जुटी रही। फिलहाल नदी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
बता दें कि तीन दिन पहले छठ पूजा के दिन बिहार का रहने वाला 18 वर्षीय युवक मनीष अपने दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने उतरा था। वो तीनों नहाते हुए भंवर वाले स्थान पर पहुंच गए। मनीष के दोनों साथी किसी तरह बचकर बाहर निकल आए लेकिन मनीष यमुना नदी में डूब गया। लिहाजा उसकी तलाश में अब एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार को एसडीआरएफ टीम नदी में डूबे युवक की तलाश करती रही। लेकिन अभी तक युवक का कोई भी सुराग नहीं लग सका है तलाशी अभियान जारी है।
Sirmaur News : पांवटा साहिब यमुना नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग।
34
