Home देश/विदेश Breaking News : सिलक्यारा सुरंग में ड्रिल कार्य अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री धामी पहुँचे उत्तरकाशी।

Breaking News : सिलक्यारा सुरंग में ड्रिल कार्य अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री धामी पहुँचे उत्तरकाशी।

by Dainik Janvarta
0 comment

 पहली बार 1.8 मीटर प्रति घन्टे की गति से चली अमेरिकन ऑगर मशीन। 
———————–
दैनिक जनवार्ता
देहरादून। उत्तराखंड के सिलक्यारा में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए किया जा रहा ड्रिलिंग कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज रात को किसी भी वक्त आठवां पाइप सुरंग के अंदर पहुंच सकता है। इस रेस्क्यू में ड्रिलिंग कार्य में लगी ऑगर मशीन पहली बार 1.8 मीटर प्रतिघंटे की गति से चलाई गई है।
बताया जा रहा है कि आखिरी चरण की ड्रिलिंग में कोई लोहे की चीज़ सामने आई है। इससे ड्रिलिंग कार्य रोक दिया गया है। गैस कटर की मदद से इस लोहे के हिस्से को काटकर आगे ड्रिलिंग कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने में थोड़ा समय लग सकता है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए आठवां पाइप डाला जाना है, जो रात को किसी भी समय उन तक पहुंच सकता है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मजदूरों के स्वागत और कुशलक्षेम पूछने के लिए बुधवार को उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री का रात्रि प्रवास मातली में किया गया है। मजदूरों के बाहर आते ही मुख्यमंत्री धामी मजदूरों से मुलाकात करके उनसे बात करेंगे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.