Home क्राइम Himachal News : आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक पर बीडीएस की छात्रा को भगाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश।

Himachal News : आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सक पर बीडीएस की छात्रा को भगाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश।

by Dainik Janvarta
0 comment

बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा को भगाकर ले जाने के वरिष्ठ चिकित्सक पर लगे आरोप, मामला दर्ज।

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला में आईजीएमसी के डेंटल विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पर बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा को भगा कर ले जाने का आरोप लगा है। युवती के पिता ने इस संदर्भ में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
बहरहाल, शिमला के सदर पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रहने वाले उक्त चिकित्सक के खिलाफ युवती के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। पिता ने बेटी को जल्दी ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है। उक्त मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस की टीम चिकित्सक की तलाश में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भेजी गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.