Home राज्य Haryana News : हरियाणा में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए की छापेमारी।

Haryana News : हरियाणा में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए की छापेमारी।

by Dainik Janvarta
0 comment

खालिस्तान टेरर फंडिंग मामले में एनआईए टीम ने दी यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में दबिश।

————————————-–——–

दैनिक जनवार्ता
यमुनानगर। यमुनानगर में एनआईए टीम ने गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड पर एक व्यक्ति के घर खालिस्तान टेरर फंडिंग मामले को लेकर छापा मारा। इस दौरान टीम ने परिवार के लोगों से पूछताछ की, और उक्त व्यक्ति के घर में सर्च अभियान भी चलाया गया।
बताया जा रहा है कि एनआईए ने जिस व्यक्ति के घर में छापेमारी की है, उस व्यक्ति का एक रिश्तेदार अमेरिका मे रहता है। जो किसी मामले में वांटेड बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका से कोई पैसे का भुगतान यहां किया गया है। इसलिए एनआईए की टीम पूछताछ करने पहुंची थी। लिहाजा टीम कुछ दस्तावेज और लैपटॉप जांच के लिए साथ लेकर गई है। बहरहाल, एनआईए के अधिकारी ने इस विषय में अभी खुलासा करने से मना किया है। लेकिन उक्त घर में हुई छापेमारी आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुरुक्षेत्र में भी एक मिष्ठान भंडार पर विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ की गई।
बता दें कि इस तरह की छापेमारी पंजाब, हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में की जा रही है I इसी के मद्देनजर एनआईए की टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.