Home राज्य Haryana News : सीवरेज लाइन की सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत।

Haryana News : सीवरेज लाइन की सफाई करते समय दो सफाई कर्मियों की मौत।

by Dainik Janvarta
0 comment

रोहतक में सीवरेज चैम्बर में गैस बनने से हुआ हादसा। 

दैनिक जनवार्ता
रोहतक। सीवरेज लाइन में गैस बनने से दो मजदूरों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहतक मस्तनाथ विश्व विद्यालय की सीवरेज लाइन में गैस बनने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड पर मस्तनाथ विवि के सामने मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जा रही हैं। मंगलवार शाम को जब मजदूर सफाई का काम कर रहे थे मस्तनाथ विवि की एक सीवरेज लाइन में पानी मुख्य लाइन के अंदर से आ रहा था। दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी 20 वर्षीय विशाल और फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी 40 वर्षीय सुरेश कुमार विवि के अंदर गए और मिट्टी का कट्टा भरकर पानी को रोकने का निर्णय लिया। इसी दौरान सीवरेज लाइन का ढक्कन उठाकर विशाल चैंबर में उतर गया लेकिन जहरीली गैस के कारण बेहोश हो कर गिर गया। दूसरा व्यक्ति सुरेश बाहर से ही उसे देखने लगा तो वो भी गैस की चपेट में आ गया और बेहोश हो कर चैम्बर में गिर गया। दूसरे मजदूरों को जब पता लगा तो वो दौड़ कर मौके पर आए और ठेकेदार को सूचित किया। इसके बाद सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। दोनों मजदूरों के शवों को पीजीआई के शव गृह में रखा गया है। साथ ही मजदूरों के परिजनों को सूचित किया गया। लिहाज़ा परिजनों के आने के बाद ही बयान दर्ज कर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.