स्थानीय गोताखोरों को सफलता न मिलने के बाद बुलाई गई उत्तराखंड से एसडीआरएफ टीम।
———————
दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब स्थित यमुना घाट पर छठ पर्व के दिन डूबे प्रवासी युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि स्थानीय गोताखोरों की टीम दो दिन से लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ सफलता नहीं लगी है। बहरहाल, यमुना नदी में डूबे प्रवासी युवक की तलाश के लिए पांवटा साहिब प्रशासन और पुलिस ने अब उत्तराखंड से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है।
बता दें कि तीन दिन पहले छठ पूजा के अवसर पर एक बिहार निवासी 18 वर्षीय युवक यमुना घाट पर नहाते समय डूब गया था। तब से लगातार उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
