Home देश/विदेश Breaking News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर सकुशल, वीडियो आया सामने। परिजनों के लिए अच्छी खबर।

Breaking News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूर सकुशल, वीडियो आया सामने। परिजनों के लिए अच्छी खबर।

by Dainik Janvarta
0 comment

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के परिजनों के लिए अच्छी खबर, अभी तक सभी सुरक्षित।
————————
दैनिक जनवार्ता
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 मजदूरों को 10 दिन हो गए हैं। अभी तक उनको निकालने में सफलता नहीं मिली है। हालांकि बचाव दल के विशेषज्ञ पूरी जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मंगलवार को एक राहत भरी खबर आई है। सभी 41 मजदूर सुरंग के अंदर सकुशल हैं और सुरंग के अंदर रोशनी भी है। जानकारी के मुताबिक सुरंग में एक पाइप की मदद से छोटा कैमरा प्रवेश कराया गया। इस कैमरे की सहायता से सुरंग में फंसे सभी मजदूरों की लाइव तस्वीरें सामने आई। सभी मजदूरों को सुरंग में सकुशल देखा गया। बताया जा रहा है कि मजदूर बड़े हौंसले के साथ बाहर निकाले जाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मजदूरों के सकुशल होने से उनके परिजनों को भी थोड़ी राहत मिली है। परिजन भी उनके सकुशल बाहर निकलने की राह देख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से सारी स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों को बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। सुरंग के कार्यों में दक्षता रखने वाले विशेषज्ञों की सहायता से मजदूरों को निकालने का अलग अलग प्लान पर कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.