Advertisement

Sirmaur News : फिट इंडिया के तहत रावमापा मोगीनन्द में मनोरंजक खेलों का आयोजन।

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनन्द में फिट इंडिया सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में 17 से 21 नवंबर तक फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता एवं निपुणता को विकसित करने के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। इस कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य रूप से खड़े होकर करने वाले आसन, ध्यान और प्राणायाम, डंबल अभ्यास, पुरुष पीटी टेबल और कॉलेसथेनिक व्यायाम कराए गए, जबकि 21 नवंबर को समापन के अवसर पर बाधा दौड़, लेमन दौड़ और घेरा दौड़ आयोजित की गई। इन सभी मनोरंजक खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। योगा, प्राणायाम के दौरान बच्चों के साथ साथ विद्यालय के अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। लड़कों की लेमन दौड़ में अमित और लड़कियों में रानी और संजना ने सफलता हासिल की। संजना दूसरे पायदान पर रही। लड़कों की घेरा दौड़ में देव ने पहला, पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में कोमल ने प्रथम और दीपमाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में आठवीं कक्षा (ए) के छात्रों और आठवीं कक्षा (बी) की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्र और छात्राओं की अलग अलग रस्सा कस्सी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें जमा एक के छात्र और जमा दो की छात्राओं ने सफलता हासिल की। मोगीनन्द विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने बताया कि फिट इंडिया सप्ताह के तहत विद्यालय में बच्चों के लिए व्यायाम और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी क्षमतानुसार अच्छा प्रदर्शन किया।