तबादलों पर प्रतिबंध को लेकर प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी।
—————–
—————–
दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों के तबादलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। अब प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले नहीं हो पाएंगे। कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेशों के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे। उक्त आदेश 21 नवम्बर से प्रभावी होंगे। तबादलों पर प्रतिबंध को लेकर प्रशासनिक सचिवों, विभाग अध्यक्षों, मंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं।
आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन से सिर्फ उन सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के प्रस्तावों पर कार्यवाही की जाएगी जो 10 जुलाई 2023 को जारी एमओ में परिचालित व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के अंतर्गत विशेष रूप से प्रदान की गई परिस्थितियों के अनुरूप हो।
Himachal News : सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक।
12
