Home राज्य Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की गरिमा को गिरा रही प्रदेश सरकार – मेला राम।

Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की गरिमा को गिरा रही प्रदेश सरकार – मेला राम।

by Dainik Janvarta
0 comment

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के श्री रेणुकाजी मेले के उद्घाटन समारोह में न आने पर मेले की गरिमा गिराने का आरोप।

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। कॉंग्रेस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का स्तर गिरा कर ग्रामीण मेलों की श्रेणी में ला दिया है। ये आरोप बीजेपी के प्रवक्ता मेला राम ने रविवार को मीडिया को दिए अपने एक ब्यान में लगाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले की गरिमा गिरा रही है। सरकार ने रेणुका मेले का स्तर घटा कर इस मेले को भी ग्रामीण मेला बना दिया है। अन्तरराष्ट्रीय मेले का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से किए जाने की परंपरा है, लेकिन इस बार मेले के उद्धाटन के लिए विधानसभा अध्यक्ष आ रहे हैं, जो कि परम्परागत बहुत गलत बात है। हर साल मेले के दौरान भगवान परशुराम की पालकी को मुख्यमंत्री स्वयं कंधा देकर मेले का शुभारंभ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि प्रदेश सरकार और जिला सिरमौर के लोगों को भगवान परशुराम का आशीर्वाद मिलने से समृद्धि और खुशहाली के द्वार खुलते हैं। इसके बावजूद भी लोकपरम्परा को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री ने रेणुकाजी मेले में आने से मना कर दिया।
इसके कारण क्षेत्र के लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मेला राम शर्मा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री खुद नहीं आ सकते तो उन्हें उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इस मेले के उद्धाटन के लिए भेजना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेले की गरिमा बनी रहे। हर वर्ष रेणुकाजी मेले के उद्धाटन के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से सिरमौर जिले के विकास के लिए करोडों रुपये की योजनाओं की घोषणा की जाती है। इससे जिले की विकास को गति मिलती है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.