दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के धौलाकुआं में छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी के 14वें स्थापना दिवस पर हिमाचल पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ़ द पाइनस ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में हार्मनी ऑफ द पाइनस ने खूब वाहवाही लूटी। हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर वहां उपस्थित सभी दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्सी कस्सा, कुर्सी दौड़ शामिल रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आईआरबी बटालियन धौलाकुआं ने सिरमौर पुलिस को हराकर जीत हासिल की। बैडमिंटन डबल फाइनल में मुख्य आरक्षी निरुपम और आरक्षी साहिल ने जीत का खिताब हासिल किया।
Sirmaur News : धौलाकुआं में छठी भा. आ. वाहिनी के स्थापना दिवस पर पुलिस बैंड ने बांधा समां, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
8
