दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रेम गुप्ता का देहांत हो गया है। वह 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। कल शाम अचानक तबियत बिगड़ने से उनका देहांत हो गया। डॉ. प्रेम गुप्ता पांवटा साहिब क्षेत्र के नामचीन चिकित्सकों में शुमार थे। उनके देहांत से सिरमौर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है।
डॉ. प्रेम गुप्ता ने निधन पर पांवटा के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर, रीना चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के पांवटा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघल, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, प्रधान डांडा देवराज चौहान और अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। भाजपा में उनका सुखद कार्यकाल रहा है जो अविस्मरणीय है।
Sirmaur News : पांवटा साहिब भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रेम गुप्ता का 85 वर्ष की आयु में निधन।
9
