दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की सड़कों की मुरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को नाहन के चौगान मैदान से पुलिस लाइन होते हुए कोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग का मुरम्मत कार्य शुरू किया गया। नगर परिषद ने 16 से 18 नवंबर तक दिल्ली गेट से महिमा पुस्तकालय तक मुरम्मत कार्य के चलते मार्ग को बंद कर रखा है। लेकिन शुक्रवार को मार्ग की मुरम्मत के दौरान भी वाहनों की आवाजाही रही। इससे मुरम्मत कर रहे श्रमिकों को दिनभर मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि 16 से 18 नवंबर तक दिल्ली गेट से महिमा पुस्तकालय तक मार्ग का मुरम्मत कार्य चल रहा है। शहर के सभी वाहन चालकों से आह्वान किया गया है कि इस मार्ग का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि मुरम्मत कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग और नगरपालिका को शहरवासी सहयोग करेंगे ऐसी अपेक्षा की जाती है।
Sirmaur News : जिला मुख्यालय नाहन में दिल्ली गेट-कोर्ट रोड का सुधारीकरण हुआ शुरू। 18 नवंबर तक ये मार्ग वाहनों के लिए रहेगा बन्द।
11
