दैनिक जनवार्ता
दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी सहित 20 साल बाद अपने पैतृक गांव ल्वाली, जिला अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
धोनी के अपने पैतृक गांव पहुँचते ही खुशी में लोग भी झूम उठे। माही के गांव में आज भी सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। लिहाजा माही चायखान-बचकांडे तक कार से आये। इसके बाद पगडंडियों से होते हुए घर तक पैदल पहुंचे।
गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने परम्परा अनुसार उनके सिर पर चिवड़ा (चावल) रखकर उनके सुखद जीवन की कामना की। इस मौके पर गांव के लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी ली।
गांव के युवाओं ने उनसे हेलीकॉप्टर शाट,बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के टिप्स भी लिए। ग्रामीणों ने क्रिकेट अकादमी खोलने का सुझाव दिया और गांव में खेल मैदान न होने की समस्या भी बताई। माही ने सभी ग्रामीणों को अपने स्तर से उक्त समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।
Breaking News : 20 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे धोनी। ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत।
15
