Home क्राइम Sirmaur News : प्रवासी महिला का फंदे से लटका मिला शव। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

Sirmaur News : प्रवासी महिला का फंदे से लटका मिला शव। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता 15 नवंबर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में एक प्रवासी महिला का फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। मृतका की शिनाख्त सरोजनी (25) पत्नी महावीर, निवासी जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका और उसका पति दो माह से रामपुर घाट क्षेत्र में रह रहे थे। बहरहाल, मृतका की माँ ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस को दी शिकायत में उसने मृतका के पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है और हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने अपने दामाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मायके पक्ष का कहना है कि मृतका के शरीर पर मारपीट और जख्मों के निशान थे।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.