दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) 14 नवंबर। क्षेत्र में भाई बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का पर्व भाई दूज मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कुछ लोग कल इस पर्व को मना रहे हैं। बता दें कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष द्वितीया को भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। द्वितीया आज 14 नवंबर को दोपहर 2:36 बजे से शुरू हो गई है और कल यानी 15 नवंबर को दोपहर 1:47 बजे तक है। ऐसे में आज और कल दोनों दिन भाई दूज मनाई जा रही है। कल 15 नवंबर बुधवार को तिलक करने के दो शुभ मुहूर्त बताये जा रहे हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6:44 बजे से 9:24 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरा मुहूर्त सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। कुछ लोगों का मानना है कि द्वितीया तिथि का सूर्योदय कल 15 नवंबर को है तो कल ही शास्त्रानुसार भाई दूज मनाई जाएगी। लिहाजा, लोग अपने अपने तर्क अनुसार इस त्यौहार को आज और कल दो दिन मना रहे हैं।
Sirmaur News : आज और कल दोनों दिन मनाया जा रहा है भाई दूज पर्व। जानें शुभ मुहूर्त के बारे में।
6
