Home राज्य Himachal News : नाथपा में पहाड़ी दरकने से एनएच 05 अवरुद्ध। एनएच बहाली का कार्य युद्धस्तर पर।

Himachal News : नाथपा में पहाड़ी दरकने से एनएच 05 अवरुद्ध। एनएच बहाली का कार्य युद्धस्तर पर।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
किन्नौर 14 नवंबर। नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पहाड़ी दरकने से एक बार फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले के नाथपा में पहाड़ी दरकने से अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई। इससे एमएच पांच पूरी तरह बंद हो गया। एनएच के बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। इनमें बसें, ट्रक और छोटे वाहन कार जीप वगैरह शामिल हैं।
उक्त स्थान पर फंसे यात्री फिलहाल सड़क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बड़ी-बड़ी चट्टानों और भारी मात्रा में मलबे के कारण मार्ग बहाली में समय लग रहा है।
हालांकि मौके पर मशीनरी कार्य जुटी हुई है और मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस हाईवे के बंद होने से किन्नौर जिले का संपर्क कट गया है। इससे पहले भी एनएच 05 कई बार वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो चुका है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.