दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
सोलन 13 नवंबर। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के तहत गांव पूरला में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के दौरान युवक को बचाने की कोशिश में उसकी माँ भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की शिनाख्त गोविंदा (26) पुत्र सोमनाथ निवासी गांव पूरला के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गोविंदा घर के समीप ही एक कंपनी में काम करता था। दिवाली के दिन वह सुबह कंपनी से घर लौटा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साफ सफाई में व्यस्त हो गया। इसी दौरान घर की छत पर बंदर आ गए। वह बंदर भगाने छत पर गया और उसने छत पर रखा सरिया उठाया तो वह एचटी विद्युत लाइन को छू गया और उसे जोरदार झटका लगा। उसकी मां उसे बचाने आई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गोविंदा को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। माँ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।
Solan News : परवाणू में एक युवक की करंट लगने से मौत, माँ गंभीरावस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर।
46
