
दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) 13 नवंबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार शिलाई क्षेत्र में नये मतदाताओं को मतदान सूची में शामिल करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि इस अभियान के तहत रोनहाट में 17 नवंबर, कमरऊ में 25 नवंबर और शिलाई में 30 नवंबर को विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इन विशेष कार्यक्रमों के तहत 18 से 19 वर्ष के बीच के नये मतदाताओं विशेषकर युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जायेगा।
सुमित खिमटा ने शिलाई क्षेत्र के सभी महिला मंडलों, युवा मंडलों तथा आम जन से इन विशेष जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।
