
दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला 12 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को ओक ओवर में आम लोगों के साथ दिवाली पर्व मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और आम लोगों ने भी उन्हें दिपावली की शुभकामनाएं दी। 
मुख्यमंत्री ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व हम सबके जीवन में खुशियों का उजाला लाए और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करें।

