Home क्राइम Himachal News : शिमला में कार्यरत हरियाणा की युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।

Himachal News : शिमला में कार्यरत हरियाणा की युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला में अपने साथ काम करने वाली हरियाणा की 31 वर्षीय युवती को एक युवक ने धोखा दिया है। युवती शिमला की एक कंपनी में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि उसके साथ काम करने वाले एक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये। युवती ने पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। बहरहाल, युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2), 313, और 34 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.