दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के मद्देनजर मेला क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया गया है।
जिला उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेला क्षेत्र रेणुका जी, गिरी नदी में पार्किंग स्थल, संगड़ाह रोड़ और गिरिपुल से नाहन रोड़ पर कोई भी मांस मछली की दुकान नहीं लगेगी। ये आदेश मेला अवधि 22 नवंबर से 27 नवंबर तक जारी रहेंगे।
Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के दौरान मेला क्षेत्र में मांस मछली की बिक्री पर प्रतिबंध – उपायुक्त सिरमौर।
44
