दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दो तीन दिन तक वापस शिमला लौटने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पांच दिन पहले आईसीयू से बाहर आ गए थे। अब उन्हें निगरानी के लिए निजी वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ई-ऑफिस के जरिए जरूरी फाइलें भी अस्पताल से ही निपटा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिनों तक आराम कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने जरूरी कार्य और अहम फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं ताकि उनकी अनुपस्थिति से सरकारी कामकाज प्रभावित न हो।
Himachal News : प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द वापस लौटने की संभावना।
17
