Home राज्य Sirmaur News : केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की टीम ने नाहन में की समीक्षा बैठक, कैच द रेन अभियान का लिया जायजा।

Sirmaur News : केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की टीम ने नाहन में की समीक्षा बैठक, कैच द रेन अभियान का लिया जायजा।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय दिल्ली की एक टीम सिरमौर में चलाए जा रहे अभियान कैच द रेन की समीक्षा के लिए जिला मुख्यालय नाहन पहुंची। इस दौरान जिला उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के केंद्रीय नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार और तकनीकी अधिकारी एन. वीराबाबू उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने जिले में कैच द रेन अभियान के तहत चल रही जल सरंक्षण योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इस दिशा में और अधिक सुधारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है। आज के दौर में बारिश के पानी का संग्रह करना समय की मांग है। उन्होंने इस अभियान के तहत जिला प्रशासन की उपलब्धियों की रिपोर्ट जल्द सौंपने के लिए कहा। इस दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अभिषेक मित्तल ने बताया कि जिले में बारिश के जल संग्रहण में संबंधित विभाग सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कैच द रेन अभियान के तहत जिले में 175 अमृत सरोवर निर्मित किये गए हैं और इनमें बारिश का पानी संग्रहित किया जा रहा है। बैठक के बाद केंद्रीय नोडल अधिकारी ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय में स्थापित जलशक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.