Home राज्य Sirmaur News : हाटी आरक्षण अधिसूचना लागू न करने को लेकर शहर में निकाली आक्रोश रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

Sirmaur News : हाटी आरक्षण अधिसूचना लागू न करने को लेकर शहर में निकाली आक्रोश रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले के शिलाई उपमंडल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस दौरान एसडीएम शिलाई के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से गुहार लगाई है कि गिरिपार क्षेत्र में जनजातीय कानून लागू कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीते साल अगस्त माह में राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद हाटी आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। इससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1967 से ही कांग्रेस ने हाटी समुदाय के साथ खिलवाड़ किया है। केंद्र सरकार ने 50 वर्ष पुरानी मांग को पूरा किया है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाटी समुदाय के साथ पक्षपात कर रहे हैं। केंद्र सरकार और राष्ट्रपति की स्वीकृति को 4 माह हो गए हैं लेकिन जनजातीय कानून लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेश सरकार और मंत्री हर्षवर्धन के प्रति हाटी समुदाय में काफी आक्रोश है। शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि हम शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। अगर प्रदेश सरकार ने जनजातीय कानून लागू नहीं किया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.