दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
राजस्थान। राजस्थान के दौसा में आज सुबह एक सड़क हादसा पेश आया। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार हादसा दौसा में कलेक्ट्रेट सर्कल के पास हुआ है जहाँ एक बस अनियन्त्रित होकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एडीएम दौसा राजकुमार कासवा ने बताया कि हादसे के बाद 28 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों का उचित इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Rajsthan News : दौसा राजस्थान में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत।
8
