Home राज्य Sirmaur News : कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू। तकनीकी सर्वेक्षण के बाद बनेगा प्राकलन।

Sirmaur News : कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू। तकनीकी सर्वेक्षण के बाद बनेगा प्राकलन।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) जनपद सिरमौर में पहला फोरलेन राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनने जा रहा है। कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसका टेक्निकल टेंडर भी चुका है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 प्रदेश को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और हरियाणा के जिला अम्बाला से जोड़ता है। लिहाजा ये रा.उ.मार्ग व्यापारिक और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। कालाअंब से पांवटा साहिब की दूरी लगभग 57 किलोमीटर है। ये जिले का पहला फोरलेन रा.उ.मार्ग होगा। एनएचएआई ने इस राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सर्वेक्षण के लिए 8 करोड़ रुपए के कंसल्टेंसी टेंडर अवार्ड कर दिए हैं। जल्द ही उक्त एनएच के सर्वे शुरू हो जाएगा।
बहरहाल, सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इसका प्राकलन बनाकर भूतल परिवहन मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 को फोरलेन बनाये जाने के लिए कंसल्टेंसी टेंडर हो चुके हैं। इसका टेक्निकल सर्वे हो रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद प्राकलन बनाया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.