दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
दिल्ली 04 नवम्बर। बीती रात को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और उत्तराखंड सहित उतर भारत में तेज भूकंप के झटके लगे। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके करीब 20 सेकंड तक महसूस किये गये। भूकम्प का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किये। भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी के हालात बन गए। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। रियेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गयी है।
नेपाल के राष्टीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि रात 11:47 बजे भूकंप आया जिसका मुख्य केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी था। पश्चिमी नेपाल में बहुत नुकसान हुआ है। अब तक वहां 128 लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। भूकंप से कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। बहरहाल, भूकम्प के बाद रेस्क्यू टीम बचाव अभियान में लगी हुई है।
Earthquake : दिल्ली सहित उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके, नेपाल रहा केंद्र। नेपाल में भारी तबाही।
8
