दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) 03 नवंबर। प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 05 और 06 नवंबर को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न योजनाओं का भूमि पूजन करने के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 05 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे कफोटा में चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद शाम 3:00 बजे शिलाई में मिनी सचिवालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 06 नवंबर को सुबह 11:00 बजे डिग्री कॉलेज भवन रोहनाट के भूमि पूजन में भी शामिल होंगे।
Sirmaur News : उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान दो दिन सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत।
32
