Home राज्य Sirmaur News : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा। एनजीटी और प्रदेश सरकार को सीधे भेजी जाएंगी शिकायतें।

Sirmaur News : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा। एनजीटी और प्रदेश सरकार को सीधे भेजी जाएंगी शिकायतें।

by Dainik Janvarta
0 comment

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण नियमों की धज्जियां उड़ाकर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की शिकायत सीधे एनजीटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजी जाएगी। स्थानीय पर्यावरण संरक्षण संस्थाओं और निकायों पर भरोसा न जताते हुए लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अपनी शिकायत सीधे एनजीटी और मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में स्थापित उद्योगों से जनता को प्रदूषण के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। इसके चलते ग्रामीण प्रदूषित माहौल में जीने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में संजय कुमार, रमेश, सोनू, पवन, संजीव ने बताया कि इलाके में स्थित उद्योगों से गंदा पानी नदी-नालों में छोड़ा जा रहा है। चिमनी वाले उद्योगों का धुआं क्षेत्र में प्रदूषण फैला रहा है। ये सब गतिविधियां रात के अंधेरे में संचालित हो रही हैं। दिन के समय किसी उद्योग का धुआं नहीं निकलता और न ही प्रदूषित जल छोड़ा जाता है। यही वजह है कि संबंधित विभाग ऐसे उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतर विभागीय कार्रवाई दिन के समय की जाती है, जबकि रात के समय उद्योग संचालकों की मनमानी हो रही है। बहरहाल, ग्रामीणों ने मजबूरन प्रदूषण से संबंधित शिकायतों को सीधे एनजीटी और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया है। जल्द ही प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की शिकायत जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार और एनजीटी को भेजी जाएगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.