Home राज्य Himachal News : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बदलेगा करवट। चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश की संभावना।

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बदलेगा करवट। चोटियों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश की संभावना।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला 30 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम के करवट बदलने की संभावना है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर जहां बर्फबारी होगी, वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि एक नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके चलते 2 और 3 नवंबर को बर्फबारी-बारिश के आसार है। बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार साफ बना हुआ है। इससे तापमान में आंशिक बढ़ौतरी भी हुई है। हालांकि प्रदेश के पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानों तक सुबह-शाम की ठंड में इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब अगर बारिश और बर्फबारी होती है तो प्रदेशवासियों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.