Home खेल World Cup 2023 : भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से किया परास्त। भारत की जीत पर देश में जश्न का माहौल।

World Cup 2023 : भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से किया परास्त। भारत की जीत पर देश में जश्न का माहौल।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) 29 अक्तूबर। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए विश्व कप मैच में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से पराजित किया। भारत की इस शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए। बता दें कि भारतीय टीम एकमात्र एक ऐसी टीम है जो इस विश्व कप मैचों में अब तक आल आउट नहीं हुई है। भारत के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 87 रन बनाए। विराट कोहली ने 9 गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल पाए। डेविड विली ने कोहली को बेन स्टॉक्स के हाथों कैच कराया। पहली बार वनडे विश्व कप के किसी मैच में कोहली शून्य रन पर आउट हुए हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.