Home आस्था Live Update : शरद पूर्णिमा को आज रहेगा चंद्र ग्रहण। ये रहेगा सूतक काल और चंद्र ग्रहण का समय।

Live Update : शरद पूर्णिमा को आज रहेगा चंद्र ग्रहण। ये रहेगा सूतक काल और चंद्र ग्रहण का समय।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) 28 अक्तूबर। शरद पूर्णिमा यानी आज 28 अक्तूबर को वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्र के ठीक एक दिन पहले 14 अक्तूबर को लगा था। इसके ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से निकलने वाली किरणों को अमृत के समान समझा जाता है और इसीलिए रात को खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखते हैं। बहरहाल, इस बार चंद्र ग्रहण लगने से चंद्रमा की किरणों से अमृत नहीं बरसेगा।
चंद्र ग्रहण से 9 घन्टे पहले सूतक काल लग जाता है, जोकि भारत में आज शाम 4 बजकर छः मिनट से प्रारंभ होगा और मध्यरात्रि 1:06 बजे तक रहेगा। इसके उपरांत 1:06 बजे से 2 बजकर 22 मिनट तक चंद्र ग्रहण का समय रहेगा। बताया जा रहा है कि सूतक काल से लेकर चंद्र ग्रहण समाप्ति तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस दौरान जप, ध्यान-भजन और दान पुण्य करने से लाख गुणा शुभ फल प्राप्त होता है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.