Home राज्य Sirmaur News : राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव आज से शुरू। तीन दिवसीय महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

Sirmaur News : राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव आज से शुरू। तीन दिवसीय महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
पांवटा साहिब 26 अक्तूबर। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आज से आगाज हो रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव का यमुना घाट पर भजन संध्या और यमुना आरती से जिला उपायुक्त सुमित खिमटा शुभारंभ करेंगे। इसके बाद नगर परिषद मैदान में पहली सांस्कृतिक संध्या का भी विधिवत शुभारंभ करेंगे। यमुना शरद महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या आज यानि गुरुवार को बॉलीवुड कलाकारों के नाम रहेगी। दूसरी संध्या पहाड़ी कलाकारों के लिए रखी गई है, जबकि अंतिम पंजाबी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी कलाकारों के नाम रहेगी। उपमंडल दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष यमुना शरद महोत्सव गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि आज पहली सांस्कृतिक संध्या में बाॅलीवुड गायक अनुज शर्मा और कुमार साहिल, हिमाचली गायक रघुवीर ठाकुर और स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
27 अक्तूबर को यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और काकू चौहान के साथ साथ अन्य कलाकारों को भी मौका मिलेगा।

इसी तरह 28 अक्तूबर को अंतिम पंजाबी सांस्कृतिक संध्या पर पंजाब के गायक अमृत मान अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही इस महोत्सव मे विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.