Advertisement

Himachal News : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तबियत बिगड़ने पर आईजीएमसी में भर्ती, हालत में स्थिरता।

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला 26 अक्तूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य संबंधी कुछ जरूरी टेस्ट किये गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और उन्हें स्पेशल वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को रात को पेट में अचानक दर्द उठने पर तत्काल उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है।