Home क्लासिफाइड Delhi News : राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान आज से शुरू। आईटीओ चौराहे से होगी शुरुआत।

Delhi News : राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान आज से शुरू। आईटीओ चौराहे से होगी शुरुआत।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नई दिल्ली 26 अक्तूबर। राजधानी के लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान आज वृहस्पतिवार को आईटीओ चौराहे से शुरू होगा। इस बार अभियान जनता की भागीदारी से चलेगा। 28 अक्तूबर को बाराखंभा और 30 अक्तूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहा से शुरू होगा। दो नवंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इसे चलाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बार आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत होगी। तीन नवंबर को 2000 इको क्लबों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत वर्ष 200 में की गई थी। इसका आधार देश के अलग-अलग हिस्से में किए गए अध्ययन को बनाया गया था। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत औद्योगिक अनुसंधान परिषद और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2019 में अध्ययन किया था। इसके मुताबिक रेडलाइट पर गाड़ियों के इंजन बंद न होने से नौ प्रतिशत अधिक प्रदूषण फैलता है। गोपाल राय ने कहा कि सुबह लोग गाड़ी लेकर निकलते हैं तो शाम को घर पहुंचने तक 10 से 12 रेडलाइट से गुजरते हैं। इन चौराहों पर गाड़ी का इंजन चालू रखते हैं। इससे 25 से 30 मिनट बेकार में ही पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। इस अभियान का उद्देश्य ये है कि इस आदत को बदला जाए, ताकि लोग वाहनों के इंजन को रेडलाइट पर बंद कर दें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो जाती है। लिहाजा, दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम बनाकर युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.