Home राज्य Sirmaur News : सिरमौर में डेंगू का प्रकोप बरकरार, सोमवार को जिले भर में 25 नए मामले पाए गए।

Sirmaur News : सिरमौर में डेंगू का प्रकोप बरकरार, सोमवार को जिले भर में 25 नए मामले पाए गए।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) 23 अक्तूबर। जनपद सिरमौर में डेंगू का कहर बरकरार है। सोमवार को जिले में 25 नए मामले डेंगू के आये, जबकि 8 मामले स्क्रब टायफस के आये। जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, पांवटा साहिब और अन्य क्षेत्रों से लगातार बुखार के मरीज अस्पतालों में पहुँच रहे हैं। इनमें से जांच करने के बाद काफी मरीज डेंगू और स्क्रब टायफस के आ रहे हैं। डेंगू की रोकथाम का एक मात्र जरिया लोगों का जागरूक होना है। जागरूकता ही डेंगू पर पूर्ण विराम लगा सकती है। लोगों को जागरूक होने के साथ साथ सावधानी भी बरतनी होगी, तभी डेंगू से निजात मिल सकती है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को जिले में 25 नए मामले डेंगू और 8 मामले स्क्रब टायफस के आये हैं। विभाग डेंगू पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश कर रहा है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.