Home क्राइम Punjab News : पुलिस कर्मी की बेरहमी से पीट पीटकर कर दी हत्या। आरोपी फरार, पुलिस छानबीन में जुटी।

Punjab News : पुलिस कर्मी की बेरहमी से पीट पीटकर कर दी हत्या। आरोपी फरार, पुलिस छानबीन में जुटी।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
चंडीगढ़ 23 अक्तूबर। पंजाब के बरनाला में एक पुलिस कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पच्चीस एकड़ क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच कुछ विवाद हो गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लिहाज़ा, थाना सिटी वन की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान कबड्डी खिलाड़ियों और पुलिस के बीच भी झगड़ा हो गया। इस झगड़े में पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल दर्शन सिंह को बुरी तरह से पीटा गया और वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दर्शन सिंह को सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक कबड्डी खिलाड़ियों ने पुलिस कर्मी से मारपीट के बाद रेस्टोरेंट में काफी तोड़फोड़ भी की। इस वारदात के बाद पूरे बरनाला क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.