Home क्राइम Ambala News : साले की जगह जीजा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में।

Ambala News : साले की जगह जीजा परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
अम्बाला 23 अक्तूबर। अम्बाला के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र में साले की जगह जीजा को परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के दौरान परीक्षार्थी विनोद कुमार की जगह उसका जीजा प्रदीप कुमार, निवासी बुटाना, जिला करनाल परीक्षा दे रहा था। शनिवार को भी एक युवक अपने दोस्त की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। परीक्षा देने आया युवक लोक निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। बहरहाल, इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीईटी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा के दौरान साले की जगह जीजा को परीक्षा देते हुए पकड़ा है। मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.