दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
धर्मशाला (काँगड़ा) 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विश्व कप मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की है। विराट कोहली के शतक में 5 रन की कमी से उनके समर्थकों में निराशा जरूर है लेकिन कुल मिलाकर भारत की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। बता दें कि 7 साल पहले भी भारत ने इसी पिच पर न्यूजीलैंड की टीम को शिकस्त दी थी। धर्मशाला की पिच पर जीत का सिलसिला जारी रखते हुए भारत ने शानदार जीत हासिल करके न्यूजीलैंड का विजयरथ रोक दिया है। भारत ने टॉस जीतकर सबसे पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड की टीम ने पारी खेलते हुए भारत के सामने 273 रन का लक्ष्य रखा था। इस मैच को देखने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अन्य नेता भी धर्मशाला स्टेडियम में पहुँचे थे।
विश्वकप 2023 : धर्मशाला की पिच पर भारत ने रचा इतिहास। कोहली शतक लगाने से 5 रन से चूके, पारी संभालने में अमूल्य योगदान।
