दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
नाहन (सिरमौर) 19 अक्तूबर। जिला सिरमौर उपायुक्त सुमित खिमटा ने आज धौलाकुंआ में स्थित धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में एपीएमसी के पांवटा और धौलाकुंआ स्थित धान खरीद केन्द्रों में अभी तक 17,500 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धान खरीद केन्द्र में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। इन धान खरीद केन्द्रों में 3 अक्तूबर 2023 से धान खरीदने की प्रक्रिया आरम्भ हुई है। उन्होंने बताया कि इन धान खरीद केन्द्रों में किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान 48 घंटों के भीतर करने की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि धौलाकुुंआ धान खरीद केन्द्र में काफी स्थान उपलब्ध है, जहां पर अतिरिक्त गोदाम बनाये जा सकते हैं।उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से धौलाकुंआ के धान खरीद केन्द्र में अतिरिक्त गोदाम बनाने के लिए सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हि.प्र. को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल, क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हुसन कश्यप भी उपस्थित रहे।
सिरमौर जिले के धौलाकुआं धान खरीद केंद्र में बनाये जाएंगे गोदाम। उपायुक्त सिरमौर ने किया धान खरीद केंद्र का निरीक्षण।
13
previous post
