Home राज्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब और मोगीनन्द में मॉक ड्रिल आयोजित। भूकम्प से बचाव के बच्चों ने सीखे गुर।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब और मोगीनन्द में मॉक ड्रिल आयोजित। भूकम्प से बचाव के बच्चों ने सीखे गुर।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर) 13 अक्तूबर। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब सुबह 11:00 बजे भूकम्प के तेज झटकों से हिल गया। अचानक आये भूकम्प से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब और मोगीनन्द में अफरा तफरी मच गई। बहरहाल, सभी विद्यार्थियों को सिर ढाँप कर भवन से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए। एक एक करके सभी बच्चों को भवन से बाहर निकाला गया। इस दौरान विद्यालय के भवन को भूकंप के तेज झटकों से भारी क्षति पहुंची और कुछ विद्यार्थी घायल हो गए। लिहाज़ा घायल विद्यार्थियों को स्कूल भवन से निकालने और आपदा राहत कार्य के लिए आपदा राहत टीम 11:15 बजे मौके पर पहुँची।

 

आपदा राहत टीम ने विद्यालय भवन में फंसे सभी विद्यार्थियों को निकालने का अभियान चलाया और पौने से एक घन्टे में सभी घायल विद्यार्थियों को भवन से बाहर निकाल लिया। घटना स्थल पर मौजूद मेडिकल टीम ने घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया। कालाअंब विद्यालय में कुल 10 विद्यार्थी घायल हुए, जबकि मोगीनन्द विद्यालय में तीन विद्यार्थियों के घायल होने व एक छात्र की मौत की सूचना है।
उपरोक्त तमाम गतिविधियां शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के दोनों विद्यालयों में मॉक ड्रिल के दौरान करवाई गई। इसके जरिए आपदा प्रबंधन के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान कालाअंब स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य युसूफ खान, मोगीनन्द विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना और विद्यालय स्टाफ समेत एसएमसी सदस्य भी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.