Home क्लासिफाइड कोविड-19 के दौर में दर्ज मामले लिए जाएंगे वापस। मानवीय दृष्टिकोण से लिया प्रदेश सरकार ने फैसला- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

कोविड-19 के दौर में दर्ज मामले लिए जाएंगे वापस। मानवीय दृष्टिकोण से लिया प्रदेश सरकार ने फैसला- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला 10 अक्तूबर। प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान प्रतिबंधों की अवहेलना करने के एवज में दर्ज किए मामलों को वापस लेने जा रही है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि डीसी-एसपी सम्मेलन के दौरान इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड का दौर सबके लिए मुश्किलों भरा रहा। इस महामारी को नियंत्रित करने और इससे बचने के लिए जनता पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। इन नियमों की अवहेलना करने वाले सैंकड़ों लोगों पर मामले दर्ज किए गए। लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कोविड के दौर में दर्ज सभी मामले वापस लेकर जनता को राहत देगी।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.