Advertisement

दिल्ली सरकार ने आपदा राहत कोष में प्रदेश सरकार को दिए 10 करोड़। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया आभार।

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला 09 अक्तूबर। दिल्ली सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को 10 करोड़ की सहायता राशि आपदा राहत कोष में दी गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष में सहायता राशि देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहायता राशि हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से आई आपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों को मदद देने में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनता इस राहत कोष में अधिक से अधिक अंशदान करे, ताकि प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता की जा सके।