Advertisement

धार्मिक नगरी त्रिलोकपुर में भागवत कथा का आयोजन। भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा।

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर) 07 अक्तूबर। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक नगर त्रिलोकपुर में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें रेणुका से आये स्वामी दयानंद भारती ने भागवत कथा प्रवचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत पुराण स्वागत और वैदिक पूजन से किया गया। उसके बाद त्रिलोकपुर में कलश यात्रा निकाली गई।

इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। दोपहर भोजनोपरांत स्वामी दयानंद भारती ने भागवत पुराण का गुणगान शुरू किया। स्थानीय व आसपास के लोगों ने भागवत कथा का भाव विभोर होकर श्रवण किया।
कथा वाचक स्वामी दयानंद भारती ने बताया कि त्रिलोकपुर में भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सात दिन तक चलेगा। पितृ पक्ष में भागवत कथा का श्रवण करने से पितरों की आत्मा को शान्ति मिलती है।