Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितू नेगी को दी बधाई। बोले प्रदेश की बेटी ने बढ़ाया मान।

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
शिमला 07 अक्तूबर। एशियाई खेलों में हिमाचल की बेटी रितू नेगी की अगुवाई में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को हराकर भारत को 100वां पदक दिलाया है।

जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गाँव शलोग की रितू नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।
इधर जिला सिरमौर में इस जीत को लेकर जश्न का माहौल है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी रितू नेगी सहित समस्त महिला कबड्डी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रितू नेगी प्रदेश की बेटी है। पूरे प्रदेश को उस पर नाज़ है। रितू नेगी और उसकी टीम ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।