दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
सोलन 06 अक्तूबर। जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मुख्य औद्योगिक संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने आपदा राहत कोष में 2.2 करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को भेंट किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उद्यमियों के आभार व्यक्त किया और उनकी समस्याओं पर भी मंथन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए और उद्यमियों को आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य कर रही है। इसके अलावा विशेष रूप से बद्दी औद्योगिक क्षेत्र को रेलवे से जोड़ने और सड़कों की हालत बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
सोलन-बीबीएन के उद्यमियों ने आपदा राहत कोष में दिया 2.2 करोड़ का चेक। मुख्यमंत्री ने जताया आभार।
13
