Home खेल एशियाई खेलों में 42 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर। अदिति अशोक ने रचा इतिहास।

एशियाई खेलों में 42 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर। अदिति अशोक ने रचा इतिहास।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो (01 अक्तूबर)
आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है। अभी तक भारत 42 पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के प्रथम दिन भारत को 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 3, चौथे दिन 8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8 और सातवें दिन 5 पदक हासिल हुए हैं। रविवार को आठवें दिन पदकों में अर्ध शतक पूरा होने की उम्मीद है। भारत ने अभी तक कुल 11 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक, 15 कांस्य पदक जीते हैं।
एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन बरकरार है। आठवे दिन रविवार एक अक्तूबर को भारत को एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ। इसमें पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण, महिला ट्रैप टीम ने रजत और पुरुष ट्रैप में किनान चेनई ने कांस्य पदक जीता। इन खेलों में शूटिंग में अब तक भारत के पास 22 पदक हो चुके हैं, जिनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।
दूसरी ओर भारत की स्टार महिला गोल्फर अदिति अशोक ने भी इतिहास रच दिया है। रविवार को अदिति ने रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अदिति एशियाई खेलों के इतिहास में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.